शिविरों के माध्यम से टीबी के प्रति फैलाई लोगों में जागरूकता
मेरठ। टीबी मुक्त भारत के तहत जिले में क्षय रोग विभाग की ओर अभियान जारी है । सोमवार को टीबी विभाग की टीमों ने साबुन गोदाम व मवाना में शिविर कैंप के माध्यम से टीबी के प्रति लाेगों को जागरूक किया।द्ध
टीबी यूनिट साबुन गोदाम के अंतर्गत के. लल्लापुरा में एक स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन क्षेत्र की सम्मानित सभासद तुलसावती द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क छाती का एक्स-रे एवं टीबी जांच कराने की अपील की गई।
टीबी यूनिट मवाना ओके आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहाड़पुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्र की सम्मानित समाज सेवी महेंद्र पाल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क छाती का एक्स-रे एवं टीबी जांच कराने की अपील की गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक सशक्त बनाना रहा। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा छाती के कुल 125 एक्स-रे एवं टीबी जांच कराई।
"टीबी हारेगा, देश जीतेगा" के संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं तथा समय पर उपचार प्रारंभ करें।
शिविर में एचएलएफपीपीटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह, एसटीएस रविंदर, टीबी यूनिट साबुन गोदाम के टीबीएचवी राहुल शर्मा, एक्स-रे तकनीशियन कपिल तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" के संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं तथा समय पर उपचार प्रारंभ करें।


No comments:
Post a Comment