मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का मेरठ में शुभारंभ

अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस हेल्थ कार्ड

मेरठ, 26 जुलाई।
शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का रविवार को विकास भवन मेरठ में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद एवं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समानांतर मेरठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश स्तरीय आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने देखी।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल (आईएएस) एवं जिला नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह, प्राचार्य शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय, माधवपुरम मेरठ के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने विधायक गुलाम मोहम्मद और जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह का शॉल एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कनोहर लाल महिला महाविद्यालय, डीएन कॉलेज मेरठ और रघुनाथ गर्ल्स पीजी कॉलेज मेरठ से आए शिक्षकों को हेल्थ कार्ड प्रदान किए। इनमें प्रोफेसर किरण प्रदीप, प्रोफेसर पूनम, डॉ. रेखा त्यागी, प्रोफेसर ज्योत्सना, डॉ. अनु रस्तोगी, डॉ. जितेंद्र बौद्ध, डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान और डॉ. ऊषा रानी सिंह सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

इस योजना के तहत अनुदानित एवं स्ववित्तपोषी महाविद्यालयों के शिक्षकों और उनके परिवारजनों को चिन्हित अस्पतालों में ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू भी किया है।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। योजना से शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष पाठक ने किया, जबकि रिपोर्ट लेखन का कार्य डॉ. गौरी द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ. अजय कुमार, डॉ. सत्यपाल सिंह राणा, डॉ. कुमकुम, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. राधा रानी, डॉ. शालिनी वर्मा, डॉ. मनीषा भूषण सहित अन्य शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts