राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर होगी सुनवाई

लखनऊ, 20 जुलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार को महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। यह मामला कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच से संबंधित है।

इससे पहले 12 मई 2026 को हाईकोर्ट ने सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित 10 केंद्रीय एजेंसियों को मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। सोमवार की सुनवाई में इन्हीं रिपोर्टों और मामले की प्रगति पर विचार किया जाएगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की अतिरिक्त सूची के अनुसार, यह मामला क्रिमिनल रिट याचिका के रूप में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ करेगी।

यह याचिका उत्तर प्रदेश भाजपा का सदस्य होने का दावा करने वाले एस. विग्नेश शिशिर द्वारा व्यक्तिगत रूप से दायर की गई है। याचिका में राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है। हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद मामले में आगे की दिशा स्पष्ट होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts