सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

धमाके से इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस-प्रशासन और दमकल की टीमें राहत-बचाव में जुटीं

सहारनपुर। जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव दल ने मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में मृतकों और घायलों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts