श्रीनिवासन हत्याकांड
एनआईए ने आरोपी मुहम्मद अली को एयरपोर्ट पर दबोचा- जारी था इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस
नई दिल्ली (एजेंसी)।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केरल के श्रीनिवासन हत्याकांड में एक और फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (पीएफआई) से जुड़ा है। एनआईए ने पीएफआई के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष मुहम्मद अली केपी को गुरुवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया।
वह सऊदी अरब के रियाद से लौट रहा था। वह पिछले चार साल से रियाद में छिपा हुआ था। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल आरोपियों की संख्या अब 67 हो गई है।
एनआईए के मुताबिक, केस आरसी-02/2022/एनआईए/केओसी में अब तक जिन 65 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है, उनमें मुहम्मद अली केपी भी शामिल है। उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगे हैं। केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले इस वांछित आरोपी ने हत्या की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही 16 अप्रैल 2022 को श्रीनिवासन की बेरहमी से की गई हत्या में शामिल हमलावरों को पनाह भी दी थी।
एनआईए ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था।


No comments:
Post a Comment