डाक्टर डे पर  वेंक्टेश्वरा में ’’हू हील द हीलर्स’’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 

 चिकित्सक सम्मान समारोह एवं टी.बी. मुक्त भारत व देश सेवा शपथ की शपथ दिलाई गयी 

- चिकित्सक केवल स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओ की ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विकास एवं विकसित भारत की रीढ़- सुधीर गिरि

- विम्स हाॅस्पीटल के चिकित्सक एवं मेडिककल स्टूडैन्टस, जिला स्वास्थ्य समिति व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के साथ मिलकर टी.बी. मुक्त भारत यानि टी.बी. के समूल नाश के लिए मिलकर काम करेंगे- डाॅ. रमाकान्त सागर, 

- चिकित्सक भी एक आम इंसान ही है, आप उसे धरती के भगवान का दर्जा दे या न दे पर उसके अच्छे चिकित्सीय काम, जनसेवा एवं समर्पण को पूरा सम्मान दे- डाॅ  राजीव त्यागी

मेरठ।  राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में देश के महान चिकित्सक भारत रत्न डाॅ. बी.सी. राॅय के जन्मदिवस ’’चिकित्सक दिवस’’ को बहुत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सको एवं मेडिकल स्टूडैन्टस को मानव सेवा व ’’टी.बी मुक्त भारत’’ की शपथ भी दिलायी गयी। इसके साथ ही संस्थान के छात्र-छात्राओ में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर ’’चिकित्सक दिवस’’ को यादगार बना दिया। 

श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में चिकित्सक दिवस पर इस वर्ष की थीम ’’हू हील द हीलर्स’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार, चिकित्सक सम्मान समारोह एवं देश सेवा व टी.बी. मुक्त भारत’’ शपथ समारोह का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, मुख्य अतिथि सी.एम.ओ. डाॅ. रमाकान्त सागर, डीन मेडिकल डाॅ. प्रभु एम.एच., एडिशनल मेडिकल सुप्रीन्टेंडेंट डाॅ. अमित जैन, डाॅ. वी.पी. सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।  अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बात चाहे वैश्विक महामारी कोरोना की हो या आम जनमानस को होने वाली बिमारियों की, हम सभी ने देखा कि किस तरह से दिन रात निस्वार्थ भाव से मरीजो की सेवा करने चिकित्सको का रोल इस देश के नीति नियन्ताओ से कतई कमतर नहीं था। आमजनमानस से अपील है कि आप चिकित्सक को भले ही धरती के भगवान का दर्जा दे या न दे पर उसके चिकित्सा सेवाओ के लिए समर्पित कार्यो का सम्मान जरूर करें। दूसरो का उपचार एवं सेवा करते करते खुद चिकित्सक कितनी विपरीत शारीरिक एवं मानसिक स्थितियों से जूझता है, इसका हम सबको पता होना चाहिये। प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि चिकित्सक केवल स्वास्थ्य सेवाओ की ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र विकास एवं विकसित भारत/2047 की नीव है। ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ की बुनियाद पर ही विकसित भारत का सपना सच होगा। प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी ने डीन मेडिकल एवं एडिशन एम.एस के साथ मिलकर सभी अतिथियों एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सको को शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. विशाल, डिप्टी सी.एम.ओ. डाॅ. योगेन्द्र, डाॅ. वी.पी. सिंह, एडिशनल सी.एम.ओ. डाॅ. भास्कर, डाॅ. बी.एस. त्यागी, डाॅ. रमाशंकर, डाॅ. जरीन अफरोज, डाॅ. गरिमा भटनागर, डाॅ. महंतेश, डाॅ. शशीधरन, डाॅ. श्रीकृष्ण, डाॅ. मनीष तोमर, डाॅ. वर्षोधरा, डाॅ. प्रज्ञा कुशवाहा, डाॅ. अरूण कुमार गोस्वामी, डाॅ. रूचि चैधरी, डाॅ. सुप्रीति भटनागर, डाॅ. सची अहलावत, डाॅ. नौशाद, डाॅ. वीरेन्द्र, डाॅ. रूचि पटवर्द्धन, मेरठ परिसर से डाॅ. पंकज सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts