वेलकम टू दि जंगल ने सिखाईं कॉमेडी की बारीकियां : दिशा पाटनी


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल में काम करने के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी जैसे अनुभवी कलाकारों को देखकर कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। दिशा ने कहा कि लोगों को हंसाना जितना आसान दिखाई देता है, उतना होता नहीं है। कॉमेडी सबसे कठिन शैलियों में से एक है और इसमें सब कुछ सहज तथा स्वाभाविक लगना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी को काम करते देखना उनके लिए सीखने जैसा अनुभव रहा।

दिशा ने कहा कि इतने बड़े कलाकारों की टीम का हिस्सा बनना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्हें कॉमेडी बेहद पसंद है और फिल्म का भव्य पैमाना उन्हें सबसे अधिक आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनका ध्यान प्रतिस्पर्धा पर नहीं, बल्कि अपने किरदार के साथ ईमानदारी से न्याय करने पर रहता है। अपने अब तक के सफर पर बात करते हुए दिशा ने कहा कि एक अंतर्मुखी स्वभाव की होने के कारण खुद को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना हमेशा आसान नहीं रहा, लेकिन हर चुनौती ने उन्हें और अधिक मजबूत, धैर्यवान तथा हर अवसर के प्रति आभारी बनाया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts