'द अलायंस': जिंदगी ने बहुत ठुकराया हैः नीति टेलर
मुंबई। रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू नहीं रोक पाईं और उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लगातार ठुकराए जाने के अनुभवों ने उन्हें अंदर से काफी कमजोर कर दिया है।
नॉमिनेशन के बाद सोहेल खान ने नीति को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'नीति, मुझे सच में बहुत दुख है। यह बिल्कुल भी पर्सनल नहीं है।' आंसू रोकते हुए नीति ने जवाब दिया, ''मुझे पता है कि किसी न किसी को हर हफ्ते घर जाना होता है। यह एक गेम है और मैं यह बात समझती हूं। मैंने अपनी तरफ से सौ प्रतिशत दिया। लेकिन, मुझे बहुत बुरा लगा। शायद इसलिए भी क्योंकि पिछले कुछ समय से मुझे अपनी जिंदगी में लगातार रिजेक्शन मिल रहे हैं, जिसके चलते अब छोटी-छोटी बातें भी मुझे बहुत चोट पहुंचाती हैं।'
नीति को इस तरह टूटता देख सोहेल खान ने उन्हें गले लगाया और भरोसा दिलाया कि शो खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बनी रहेगी। उन्होंने कहा, "तुम मेरी नई दोस्त बनी हो और मैं वादा करता हूं कि यह रिश्ता जिंदगीभर निभाऊंगा।"
इस दौरान नीति ने कहा, ''मैं पहले कभी इतनी कमजोर नहीं हुई। मेरी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है। अब मुझसे और नहीं सहा जाता।''


No comments:
Post a Comment