सीनियर वर्ग में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन को हराया

-- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच

मेरठ। सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन के बीच खेले गए मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार जीत प्राप्त की।मेरठ स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 19.3 ओवर में 217 रन बनाए। इसमें आदित्य यादव ने 60, दीपांशु ने 40, अजय ने 39, साहिल ने 35 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विवेक ने दो, अर्जुन ने दो, रोनित ने दो, सुभान ने दो और अरहान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दिव्य राज ने 62, शौर्य ने 42, प्रिंस ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्य ने दो, कुश ने दो, लक्ष्य ने दो और देव ने दो विकेट लिए। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 15वे विवेक पांडेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट और अरुण शुक्ला डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को क्रिकेट उपकरण और जूते देकर सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts