यूपीटीईटी-2026 

 जिलाधिकारी ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 मेरठ। गुरूवार को उ.प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उ.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। 

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेन्ट जोजफ इंटर कालेज, एस.एस.डी. ब्वायज इंटर कालेज लालकुर्ती, जी.आई.सी. इंटर कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, बायोमैट्रिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा सक्रीय होना चाहिए एवं ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी भी करते रहें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए। ड्यूटी में लगाये गये सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उ.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहें। जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा की गम्भीरता के  दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts