नवाचार, रचनात्मकता और उत्साह के साथ शुरू हुआ  शिक्षण कार्य

मेरठ। सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ एक बार फिर के,एल  के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की चहल-पहल, उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। दिन का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं प्रार्थना सभा के साथ हुआ। प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियों ने अपना गृहकार्य    हॉलिडे होमवर्क रचनात्मक गतिविधियाँ व प्रोजेक्ट्स अपने शिक्षकों को दिखाए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यो, परिश्रम एवं समर्पण व सीखने की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय में पुनः आरंभ हुई शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों ने नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सीखने की उत्सुकता के साथ अपनी नियमित कक्षाओं में सहभागिता की।

विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने सभी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अनुशासन, परिश्रम और उत्कृष्टता को जीवन का आधार बनाने का संदेश भी दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts