सितंबर से शुरू होगा 'बिग बॉस' का नया सीजन
मुंबई। लोकप्रिय रिलयलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की शुरुआत सितंबर से होगी। जियो स्टार ने 'इंडियाज बिग रियलिटी' नामक कॉफी टेबल बुक लॉन्च की।
यह किताब बिग बॉस की शानदार यात्रा, समाज और संस्कृति पर इसके प्रभाव और इसकी लंबे समय से चली आ रही विरासत को दर्शाती है। यह पुस्तक विस्तार से बताती है कि कैसे बिग बॉस अपने शो के माध्यम से ब्रांड्स को दर्शकों के बीच जीवंत अनुभव में बदल देता है।
जियो स्टार के टीवी, एंटरटेनमेंट सेल्स हेड महेश शेट्टी ने शो को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पिछले दो दशकों में, बिग बॉस ने लगातार खुद को नया रूप दिया है। कॉफी टेबल बुक यह भी बताती है कि बिग बॉस सिर्फ देखने के अनुभव से कहीं ज्यादा क्यों है। बिग बॉस एक इंडियन रियलिटी कॉम्पिटिशन टेलीविजन फ्रैंचाइजी है, जिसे ओरिजिनल डच फॉर्मेट बिग ब्रदर से लिया गया है।


No comments:
Post a Comment