मिशन 2027 की तैयारी: 

हर बूथ पर 50 डिजिटल योद्धा तैनात करेगी सपा, घर-घर चलाएगी संपर्क अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने इस बार जमीनी संगठन के साथ-साथ डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने की नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत प्रदेशभर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक बूथ पर 40 से 50 नए डिजिटल सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला और शहर इकाइयों के पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ता गांवों, कस्बों और शहरों में घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों, भावी योजनाओं और चुनावी वादों की जानकारी देंगे तथा जनसंपर्क को मजबूत करेंगे।

सपा ने इस बार डिजिटल सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया है। बूथ स्तर पर जोड़े जाने वाले सभी नए सदस्य मोबाइल ऐप या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पार्टी से जुड़ेंगे। इससे युवाओं और तकनीक से जुड़े मतदाताओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

पार्टी के अनुसार, डिजिटल सदस्यता का पूरा डाटाबेस केंद्रीय मुख्यालय से सीधे जुड़ा रहेगा। इससे पार्टी नेतृत्व जरूरत पड़ने पर एक क्लिक में कार्यकर्ताओं तक दिशा-निर्देश, संदेश और चुनावी रणनीति पहुंचा सकेगा। सपा का मानना है कि संगठन और तकनीक के इस समन्वय से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts