25 साल बाद थिएटर में लौटे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

मुंबई। एक्टिंग की चलती-फिरती पाठशाला कहे जाने वाले नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अपने शानदार करियर में एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहे हैं। वे पूरे 25 साल बाद ‘नकाब’ नाटक के जरिए थिएटर की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।
इस बड़े स्टेज परफॉर्मेंस से पहले मशहूर एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शिकागो जाने की एक झलक शेयर की है, जहाँ उनके साथ उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी भी नजर आ रही हैं। यात्रा की यह अपडेट शेयर करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कैप्शन में लिखा, “नकाब टीम के साथ शिकागो जा रहा हूँ।” इसके साथ ही उनके इस मोस्ट-अवेडेट थिएटर कमबैक की शुरुआत हो गई है।

नवाज़ुद्दीन के लिए ‘नकाब’ सिर्फ कोई एक आम प्रोजेक्ट नहीं है। यह उस माध्यम में उनकी घर वापसी है जिसने एक्टिंग के लिए उनके पैशन को सबसे पहले निखारा था। इस सफर को और भी खास बना रही है उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी की मौजूदगी, जो उनके साथ शिकागो गई हैं।
अब जब ‘नकाब’ शिकागो में स्टेज पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है, दर्शक नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को उस मीडियम में लाइव देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं जहाँ से उनका यह आर्टिस्टिक सफर शुरू हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts