एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में 15 हजार से अधिक पौधे लगाए
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण
मेरठ। प्रदेशीय वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को लाला लाजपत राय स्मारक (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज परिसर में 15 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कॉलेज प्रशासन ने आगामी दिनों में और अधिक पौधारोपण के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं।
वृक्षारोपण अभियान प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अनुज त्यागी की देखरेख में आयोजित किया गया। अभियान में मेडिकल कॉलेज के शिक्षक, चिकित्सक, कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक अश्विनी त्यागी, राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. उषा शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भी पौधे लगाए।
कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एस. बालमणि बोस, डॉ. यास्मीन, डॉ. प्रेम मिश्रा, डॉ. तरुण पाल, डॉ. विजय जैसवाल, डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. दिनेश राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, नर्सिंग फैकल्टी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि यह अभियान हरित परिसर के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


No comments:
Post a Comment