1000+ प्रवेश का ऐतिहासिक आंकड़ा पार, नीलकंठ ग्रुप में सम्मान समारोह
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ सम्मान
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मोदीपुरम में 1000 से अधिक प्रवेश का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर शनिवार को भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
संस्थान के चेयरमैन बृजवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे नीलकंठ परिवार की टीम भावना, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता ने संस्थान को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भूमिया ने कहा कि स्थायी सफलता सामूहिक प्रयासों से ही मिलती है। उन्होंने सभी विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का प्रत्येक कर्मचारी उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी समर्पण के बल पर नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं।
इस अवसर पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. भूपेंद्र तोमर, डायरेक्टर इंजीनियरिंग डॉ. विशाल कोहली, डायरेक्टर नीलकंठ विद्यापीठ डॉ. अमित गुप्ता तथा डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन मनोज कुमार गोयल ने भी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान संस्थान की सकारात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करता है।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों ने संस्थान प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डीन शंभू मिश्रा, शुभम कश्यप, अरुण मित्तल, गुलाब सिंह, कपिल अग्रवाल, रेखा, नेहा, मधुमिता, प्रियंका छाबड़ा सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन संस्थान की निरंतर प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


No comments:
Post a Comment