100 की स्पीड से दौड़ी कार

6 वाहनों को मारी टक्कर, 4 घायल; आरोपी कार छोड़कर फरार

मेरठ । थाना ब्रहमपुरी क्षत्र के सरस्वती लोक के पास  बीती  देर रात  तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार ने एक के बाद एक छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन से चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में धुत था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात एक कार सरस्वती लोक कॉलोनी से तेज रफ्तार में निकली। कॉलोनी के गेट के पास सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को उसने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी चालक ने कार की रफ्तार कम नहीं की और बाइक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में घायल युवकों में एक की पहचान युवराज के रूप में हुई है।

आधा किलोमीटर आगे छोटा हाथी वाहन से भिड़ी

बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक करीब आधा किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। आगे सड़क किनारे खड़े माल से लदे एक छोटा हाथी वाहन में उसने जोरदार टक्कर मार दी। उस समय वाहन चालक नौशाद दो वाहनों को जोड़ने का काम कर रहा था। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद कार के अगले दोनों एयरबैग खुल गए। इसके बावजूद चालक किसी तरह कार से बाहर निकला और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नौशाद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

नौशाद का अस्पताल में चल रहा उपचार

टक्कर लगने के बाद कार चालक बेहोश हो गया। उसके शरीर से खून बह रहा था। लोग उसे उठाकर अस्पताल की तरफ भागे और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरु किया। बताया जाता है कि नौशाद की हालत चिंताजनक बनी है।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका कहना था कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन पुलिस है कि सड़क पर दिखाई ही नहीं देती।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान में जुटी है। शुरुआती जांच में नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक कार से उतरते समय लड़खड़ा रहा था।

माल लेने हापुड़ से आया था नौशाद

पुलिस जांच में सामने आया कि हापुड़ निवासी नौशाद माल लेने मेरठ आया था। उसका वाहन खराब हो गया था, इसलिए वह दूसरे वाहन की मदद से उसे जोड़ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts