ममता बनर्जी से छीनी गई TMC की कमान !

 चेयरपर्सन पद से हटाया गया, अभिषेक बनर्जी महासचिव पद से निलंबित; कौन बना नया बॉस?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी विधायकों के गुट ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को  चेयरपर्सन पद से हटा दिया गया है और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी  को महासचिव पद से निलंबित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 60 विधायकों के समर्थन वाले बागी गुट ने वरिष्ठ नेता Arup Roy को "वास्तविक TMC" का नया चेयरपर्सन घोषित किया है। बागी खेमे का कहना है कि पार्टी को नए नेतृत्व की जरूरत है और संगठनात्मक पुनर्गठन किया जाएगा। इससे पहले TMC ने आंतरिक संकट के बीच अपनी सभी समितियां और फ्रंटल संगठन भंग कर दिए थे, जिसके बाद पार्टी के सभी पद स्वतः समाप्त हो गए थे।

बागी गुट का नेतृत्व कर रहे Ritabrata Banerjee पहले ही विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर चुके हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में विधायक सामने आए हैं, जिससे पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष और गहरा गया है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर TMC नेतृत्व की ओर से अंतिम आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल के वर्षों का सबसे बड़ा संगठनात्मक संकट साबित हो सकता है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts