अनुश्री गुप्ता ने CAT में 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर मेरठ का नाम किया रोशन
मेरठ। वैश्य महासंघ मेरठ के महामंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता की बेटी अनुश्री गुप्ता ने CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में 98.5 परसेंटाइल प्राप्त कर मेरठ का नाम रोशन किया है। CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) में 98.5 परसेंटाइल एक उत्कृष्ट स्कोर है, जो अभ्यर्थी को देश के शीर्ष 1.5% उम्मीदवारों में शामिल करता है। इस सफलता के बाद अनुश्री को आईआईएम कोझिकोड में एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला मिला है।
अनुश्री ने सोफिया गर्ल्स स्कूल मेरठ से कक्षा 12 तक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ली है। इस अवसर पर वैश्य महासंघ के अध्यक्ष और आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधीपति योगेश मोहन गुप्ता, अन्नपूर्णा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री बृजभूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष केसरी अनील गुप्ता आदि ने अनुश्री गुप्ता को पगड़ी व माला पहनाकर सम्मनित किया और अनुश्री के उज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:
Post a Comment