जेवर एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक शुरुआत
पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग, लखनऊ से भरी उड़ान
पहली उड़ान में 170 किसानों को ले जाया गया, जिन्होंने एयरपोर्ट बनाने के अपनी जमीन दी
नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गईं हैं।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट का फीता काटकर सेवा की शुरुआत की । पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग एयरपोर्ट पर हो गई है। वहीं एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली पहली उड़ान में 170 किसान जाएंगे। वह सीएम योगी से मिलेंगे और उसके बाद वापस आएंगे।
पहले इंडिगो फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से शुरू होने वाली पहली उड़ान में उन किसानों को खास सम्मान दिया जाएगा, जिन्होंने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई थी।
करीब 170 किसानों को विशेष विमान से लखनऊ ले जाया जाएगा, जहां वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। एयरपोर्ट पर 8:30 से पहले फ्लाइट लखनऊ के लिए और फिर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी। लखनऊ से पहली फ्लाइट यहां पर 8:05 पर लैंड की। केंद्रीय नागरिक एवं विमानन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे।
भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का दिखेगा संगम
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति की भी पहचान देने की कोशिश की गई है। टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को वाराणसी के गंगा घाटों और उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। एयरपोर्ट के डिजाइन में भारतीय वास्तु कला, पर्यावरण और आधुनिक सुविधाओं को खास ध्यान रखा गया है। टर्मिनल में प्रवेश करते ही यात्रियों को बनारस के घाटों जैसी डिजाइन और सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा।
चेहरा बनेगा बोर्डिंग पास डिजिटल तकनीक से आसान होगा सफर
यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सुविधा के जरिए यात्री का चेहरा ही पहचान और बोर्डिंग पास का काम करेगा। जिससे चेक इन और बोर्डिंग प्रक्रिया तेज होगी। एयरपोर्ट पर हाई स्पीड एक्सीलेटर, लिफ्ट आधुनिक बैगेज सिस्टम और विश्व स्तरीय सुविधाएं यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी।


No comments:
Post a Comment