स्टार बनने से पहले गिप्पी ग्रेवाल ने की सिक्योरिटी गार्ड की जॉब
मुंबई। अभिनेता शेखर सुमन का टॉक शो 'शेखर टुनाइट' शो में मेहमान बनकर आए पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के अनसुने किस्से भी जानने को मिले। दरअसल, गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने शो के होस्ट शेखर सुमन के साथ खुलकर बातचीत करते हुए अपने संघर्षों और उस रिश्ते के बारे में बात की, जिसने हर मुश्किल दौर में उनका साथ निभाया।
गिप्पी ग्रेवाल ने बताया लगातार असफलताओं के बाद मेरे जीवन में एक बड़ा बदलाव आया और मैंने शादी कर अपनी पत्नी के साथ कनाडा जाने का फैसला किया। वहां पहुंचकर मेरी पहली नौकरी सिक्योरिटी गार्ड की थी। बाद में मैं एक साथ तीन-तीन नौकरियां कर रहा था। सुबह मैं और मेरी पत्नी अखबार बांटते थे, फिर वह अपने काम पर चली जाती थीं। वह एक सैंडविच रेस्टोरेंट में मैनेजर थीं। शाम को हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ था। उस समय हम सिर्फ दो लोग थे, मैं और मेरी पत्नी। हम दोनों ने मिलकर हर मुश्किल का सामना किया।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts