छबील से राहगीरों की बुझाई प्यास 

 मेरठ। बेटियां फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हजारों चेहरों पर राहत और भीषण गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने और समाज में सेवा एवं मानवता का संदेश देने हेतु पीवीएस मॉल शास्त्री नगर पर एक विशेष कम्युनिटी सर्विस छबील कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत आने-जाने वाले राहगीरों एवं आम जनता को ठंडा रूह अफ़जा दूध वितरित किया गया , जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।संस्था का लक्ष्य इस आयोजन के माध्यम से 3000 से अधिक लोगों को शरबत/ठंडा दूध पिलाकर सेवा का संदेश फैलाना था।

इस कार्यक्रम में बेटियां फाउंडेशन के सभी सदस्य डॉ क्षमा चौहान, कुसुम मित्तल, लक्ष्मी बिंदल, मंजुला, सुधा अरोड़ा, रंजना,कुसुम शर्मा अमिता अरोड़ा, रोहन, राधिका,वीर प्रताप, कृष्णा, डीके पांडे, विश्वनाथ मित्तल,श्री देवेंद्र गुप्ता, विपिन, जय भगवान एवं अन्य स्वयंसेवक ने  सक्रिय भागीदारी  निभाई और सेवा भावना के साथ जनता की सहायता की। अध्यक्ष अंजू पाण्डेय ने कहा संस्था का मानना है कि छोटी-छोटी सामाजिक पहलें समाज में अपनापन, सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत बनाती हैं।संस्था की सचिव शिवकुमारी ने बताया कि यह आयोजन केवल पेय वितरण नहीं बल्कि मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम, सहयोग और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts