ई-रजिस्ट्री के विरोध में हड़ताल जारी
अब तक 45 करोड़ का राजस्व नुकसान
आज भी तक बंद रहेगा रजिस्ट्री कार्य, वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मेरठ। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था और रजिस्ट्री कार्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते शनिवार को रजिस्ट्री का काम बंद रखा । इससे प्रतिदिन करीब 7 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर नारेबाजी की गई और पूरे दिन कोई रजिस्ट्री कार्य नहीं हुआ। हड़ताल के कारण जमीन और संपत्ति से जुड़े काम कराने आए लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज शर्मा, महामंत्री परवेज आलम, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह और महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने कहा कि दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं की मांगें जायज हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।धरनास्थल पर कई दिनों से दस्तावेज लेखक डटे हुए हैं। वहीं भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस बीच सब-रजिस्ट्रार द्वितीय बोबिल कुमार धरनास्थल पहुंचे और नए नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नए नियमों से दस्तावेज लेखकों को कोई परेशानी नहीं होगी और बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाना चाहिए।धरने में राजीव कुमार त्यागी, वीके शर्मा, मिसबाहउद्दीन, कुमार तोमर, मुकेश कुमार त्यागी, डॉ. अनिल शर्मा, पंडित आनंद कश्यप, विमल सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment