मेरठ में अवैध वसूली को लेकर दो किन्नर गुटों में भिडंत
फर्जी किन्नर बताकर कपड़े फाडे़, धन उगाही करने का आरोप लगाया
मेरठ। मंगलवार को थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी पर मंगलवार शाम को किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। फर्जी किन्नर बनकर अवैध वसूली करने के आरोप लगाकर गुट ने दूसरे को बेरहमी से पीटा। कपड़े फाड़ दिए। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सड़क पर भीड़ बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला संभाला। एक पक्ष ने फर्जी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ चुंगी पर मंगलवार शाम को हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गुट ने दूसरे गुट पर फर्जी किन्नर बनकर इलाके में अवैध वसूली करने और लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि इस दौरान एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए गए। सड़क पर हो रहे हंगामे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। भीड़ बढ़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फर्जी किन्नरों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा
शालू किन्नर ने बताया कि उनकी गुरु हिना किन्नर लंबे समय से फर्जी किन्नरों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि शास्त्रीनगर चुंगी क्षेत्र में कुछ लोग किन्नर बनकर अवैध उगाही कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर हिना किन्नर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां दूसरे गुट से कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।हंगामे की सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यातायात भी सामान्य कराया गया। घटना के दौरान किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
हिना किन्नर ने फर्जी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment