बरेली के कारोबारी के घर ईडी का छापा

- मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका पर जांच
बरेली (एजेंसी)।बरेली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक आशुतोष अग्रवाल के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के चलते की गई है। टीम जांच कर रही है।
ईडी की टीम ने मंगलवार को पंजाब के लुधियाना और जालंधर में तलाशी अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में भी कुल छह ठिकानों पर कार्रवाई हुई। इनमें जांच के दायरे में आए व्यक्तियों और कंपनियों से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक परिसर शामिल हैं। इसी कड़ी में दिल्ली से आई टीम ने बरेली में छापा मारा है।
मंगलवार सुबह ईडी की टीम कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के मारवाड़ीगंज स्थित आवास पर पहुंची। घर के दरवाजे बंद कर दिए गए। सभी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली गई।
बताया जा रहा है कि आवास में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल भी मौजूद हैं। आशुतोष कैडबरी चॉकलेट के डीलर भी हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts