बारामूला में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

 उरी का वकील अहमद गिरफ्तार
श्रीनगर (एजेंसी)।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने एक वाहन से विदेशी पिस्तौल बरामद की और अवैध हथियार तस्करी को नाकाम कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
जांच के दौरान पुलिस ने एक और पिस्तौल, मैगज़ीन और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने बताया कि सात जून को बारामूला पुलिस और सेना की 52वीं राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने चंदसुमा, कनिस्पोरा में एक मोबाइल वाहन जांच केंद्र स्थापित किया और श्रीनगर से बारामूला जा रहे एक वाहन को रोककर उसकी जांच की। वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने सहयात्री के बैग से तुर्की निर्मित एक पिस्तौल बरामद की। आरोपी की पहचान उरी के कमालकोट निवासी वकील अहमद थीकरी के रूप में हुई है।
जांच के दौरान और गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बारामूला पुलिस ने सोमवार को कलसी हरदू, कमालकोट, उरी में तलाशी अभियान चलाया।पुलिस ने बताया कि इस तलाशी अभियान को एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट, स्थानीय लंबरदार और चौकीदार की उपस्थिति में चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने चीन निर्मित एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन और 13 कारतूस जब्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts