एअर इंडिया की फ्लाइट पक्षी से टकराई, इमरजेंसी लैंडिंग

 सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
आज राजकोट के हीरासर (राजकोट इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। राजकोट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकरा गई। पक्षी के टकराते ही पायलट ने अपनी सूझबूझ और तेजी दिखाते हुए एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की।
इस फ्लाइट में 124 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही एयर इंडिया की यह फ्लाइट राजकोट एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान भर रही थी, तभी एक पक्षी फ्लाइट के इंजन से टकरा गया।
बताया जा रहा है कि पक्षी के टकराने से एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन का प्रोपेलर (ब्लेड) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका के बीच, पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और फ्लाइट को वापस रनवे पर लाकर दोबारा लैंड कराया।
फिलहाल, एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का काम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts