ऐल्फा में दिखेगा आलिया और शर्वरी का दमदार एक्शन

मुंबई। यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन फिल्म ‘ऐल्फा’ का एक खास बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में फिल्म की मेकिंग, बड़े पैमाने पर फिल्माए गए एक्शन सीक्वेंस और कलाकारों की मेहनत की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो के सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘ऐल्फा’ को वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां इस बार एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाई देंगी, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव साबित हो सकता है।

जारी किए गए मेकिंग वीडियो में आलिया भट्ट और शर्वरी कई कठिन और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस खुद करती नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और मेकर्स को इससे बड़ी उम्मीदें हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts