सोमेन्द्र तोमर ने पुरा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

मेरठ। भगवान शिव की आराधना एवं अटूट श्रद्धा के पावन पर्व सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर सोमवार को प्राचीन एवं ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर, बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेन्द्र तोमर ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं समस्त चराचर जगत के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करते हुए सोमेन्द्र तोमर ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में ऐसे धार्मिक पर्व समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और लोककल्याण का संदेश भी देते हैं। सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमेन्द्र तोमर द्वारा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर प्रसाद का वितरण कर श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर शिवभक्ति, हर-हर महादेव के जयघोष एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। 

कार्यक्रम में मुख्यतः भोपाल प्रधान, सौरभ चौधरी, आयुष चपराना, मोहन गुर्जर, नरेश विश्वकर्मा, नवीन नेहरा, हरिओम अग्रवाल, वरूण राजपूत, आदित्य शर्मा, दीपक राणा चेयरमैन, गुड्डू गगोल, मनुपाल बंसल, मनीष प्रजापति, रजनीश पंवार, नवीश कसाना, डा0 विनोद, विकास भड़ाना, अंकित विकल, कमल जाटव, रविन्द्र कुमार, सुनील वर्मा, नितिन कसाना, सुमित भड़ाना, राहुल कसाना आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts