टीएमसी को लगा एक ओर झटका ,सांसद सुष्मिता देव ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा 

कोलकाता। विधान सभा चुनाव में सत्ता हाथ से निकलने के बाद ममता बनर्जी को लगातार झटके मिल रहे है। अब एक ओर झटका राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया । उन्होने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।  सुष्मिता देव 2021 में टीएमसी में शामिल हुई थीं। ममता के साथ आने से पहले सुष्मिता कांग्रेस में थीं, जहां वह महिला कांग्रेस की प्रमुख और प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभालती थीं।

सुष्मिता देव से पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। इनका इस्तीफा दिखाता है कि पार्टी पर ममता की पकड़ कमजोर होती जा रही है। बागी नेता रिताब्रता बनर्जी के समर्थन में 61 विधायक पहले ही उतर चुके हैं और अब सांसद अलग राह चुन रहे हैं। 

देव असम के सिलचर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद थीं। 2019 में हार के बाद पार्टी छोड़कर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं।  उन्होंने तेज़ी से तरक्की की और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं और बाद में उन्हें राज्यसभा की सीट मिली।

बागी गुट के साथ कितने सांसद?

बागी TMC सांसद काकोली घोष ने सोमवार को कहा था कि पार्टी के लगभग 20 सांसदों ने NDA के साथ जुड़ने की इच्छा जताई। इस कदम के संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र सौंपा गया। इस उथल-पुथल के बीच, तृणमूल कांग्रेस के सांसद पार्थ भौमिक ने मंगलवार को उस सरकारी बंगले को आधिकारिक तौर पर खाली कर दिया। जो राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के कामकाज का मुख्य केंद्र बना हुआ था. भौमिक ने खुद ही वहां से कहीं और जाने का अनुरोध किया था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts