भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया

 दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

 जकार्ता। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मंगलवार सुबह इंडोनेशिया में 6.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि यह भूकंप इंडोनेशिया में सुबह 08:57 बजे 45 किलोमीटर की गहराई पर आया।पोस्ट में बताया गया, "भूकंप की तीव्रता: 6.8, समय: 16/06/2026 08:57:49 IST, अक्षांश: 1.073 S, देशांतर: 120.263 E, गहराई: 45 किमी, स्थान: इंडोनेशिया।"

लोगों ने घरों को किया खाली

स्थानीय मीडिया संस्थान 'जकार्ता ग्लोब' ने खबर दी है कि मंगलवार को पालू और सेंट्रल सुलावेसी के कुछ हिस्सों में भूकंप आने के बाद लोगों ने अपने घर खाली कर दिए। हालात पर नजर रखने वाले स्थानीय लोगों और अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि पालू, सिगी, डोंगगाला और टोजो उना-उना इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए।

किया जा रहा भूकंप के असर का आकलन

जकार्ता ग्लोब के अनुसार, संभावित आफ्टरशॉक या सुनामी के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर लोग तटीय इलाकों से दूर चले गए। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या ढांचे को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है, लेकिन बताया गया है कि अधिकारी प्रभावित इलाकों में भूकंप के असर का आकलन कर रहे हैं।जून में दक्षिण-पूर्व एशिया में आया यह दूसरा जबरदस्त भूकंप है। इससे पहले 8 जून को फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts