'राव बहादुर' के टीज़र ने जीता दर्शकों का दिल

मुंबई। तेलुगु सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल 'राव बहादुर' का नया टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

पहले लुक से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के बाद अब मेकर्स ने 'जस्ट अ टीजर' जारी किया है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह झलक दर्शकों को एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया में ले जाती है, जहां भय, भ्रम, मतिभ्रम और मनोवैज्ञानिक संघर्ष एक अनोखे सिनेमाई अनुभव का हिस्सा बन जाते हैं।

टीज़र में सत्यदेव एक बहादुर राजकुमार के रूप में नजर आते हैं और उनका प्रभावशाली ट्रांसफॉर्मेशन तुरंत ध्यान खींचता है। भव्य विजुअल्स, शानदार प्रोडक्शन डिजाइन और रहस्य से भरे माहौल के साथ फिल्म एक अलग ही दुनिया का एहसास कराती है। टीज़र यह संकेत देता है कि कहानी में 'शक' सबसे बड़ा दुश्मन है, जो फिल्म को एक गहरे मनोवैज्ञानिक और रहस्यमयी ड्रामा के रूप में स्थापित करता है।

सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर साझा करते हुए लिखा, "याद रखिए... यह सिर्फ एक टीज़र है! #RaoBahadur के इस असाधारण विजन को पर्दे पर उतारने के लिए मुझे पूरी टीम पर गर्व है। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts