आग का गोलाबना ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति ठप
मेरठ। देहली गेट क्षेत्र में जाटव गेट पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात 11 बजे एक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आसपास के क्षेत्र में अंधेरे छा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने से पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलीं और फिर तेज धमाकों के साथ आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ी हुई है। अधिक लोड के चलते शहर के कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों और विद्युत लाइनों में फॉल्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में जाटव गेट क्षेत्र का यह ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गया।
घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


No comments:
Post a Comment