सपा ब्रांड फेल तो पीडीए ले आए- असीम अरूण
प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 सालों के काम गिनाए
मेरठ। रविवार को मेरठ पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने विकास भवन में आयोजित मीडिया बीफ्रिग में केन्द्र सरकार के 12 सालों के कामों को गिनाया।
उन्होंने सपा और विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी एक ब्रांड थी। वो ब्रांड तो फेल हो गया तो दूसरा ब्रांड पीडीए ले आए। लेकिन वो भी टिक नहीं पाया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की पुस्तक का विमोचन किया।असीम अरुण ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के कार्यकाल को सेवा, सुरक्षा और विकास का काल बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सख्त नीतियों से देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है, जिससे आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को सरकार की सबसे बड़ी सफलताओ में से एक बताया।उन्होंने कहा कि एक समय था जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमले बार-बार होते थे और तत्कालीन सरकारे केवल कड़ी निंदा तक सीमित रह जाती थीं, लेकिन पिछले वर्षों में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई की है।
अखिलेश अपने समय के विकास की सूचना हमें दें
पत्रकार वार्ता के दौरान उनसे जब पूछा गया की अखिलेश कहते हैं कि 12 साल में भाजपा ने कुछ नहीं किया, केवल पीडीए के आरक्षण को लुटा है तो उन्होंने कहा की अखिलेश अपने शासनकाल के विकास कार्यों की सूची ले आएं।हम अपने समय की लेकर आते हैं, तब पता चलेगा कि किसने क्या किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि 12 साल के जो काम है उसकी पूरी की पूरी किताब है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जो अपने कार्यकाल में काम किया था उसका कुछ भी नहीं है।सपा पीडीए की बात करती है, क्योंकि सपा एक ब्रांड था। वो ब्रांड जब फेल हो गया तो अब पीडीए के नाम पर नया ब्रांड लेकर आए हैं। लेकिन कोई भी ऐसा गठबंधन चल नहीं पाएगा।
मेरठ में अब अपराध, दंगा नहीं विकास है
असीम अरुण ने कहा कि सुरक्षित वातावरण ही विकास की आधारशिला है। उत्तर प्रदेश और मेरठ का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां कभी अपराध, दंगे और असुरक्षा की चर्चा होती थी, वहीं आज उद्योग, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर बात हो रही है।उन्होंने कहा कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और विकास की योजनाओं के कारण देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
शहर के जलभराव से मिलेगी निजात, तेजी से बनेंगी सड़कें
प्रभारी मंत्री ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि शहर में जल्द ही जलभराव से निजात मिलेगी और सड़कों का भी निर्माण तेजी के साथ होगा। उन्होंने कहा कि अभी वह आए है समीक्षा बैठक में सभी को निर्देश दिए जाएंगे।नालों की सफाई पर उन्होंने मेयर से बात करने के बाद कहा कि जल्दी ही सफाई होगी। जाम के लिए भी कहा कि इस समस्या को दूर करने पर भी काम होगा।
देश की आंतरिक बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को सेवा, सुरक्षा और विकास का काल बताते हुए प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है।उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की सख्त नीति के कारण देश में सुरक्षा का नया माहौल बना है और आज दुश्मन भारत की ओर आंख उठाने से भी डरता है।


No comments:
Post a Comment