हिना खान ने दिखाया अपना 'फूडी मोमेंट
मुंबई । टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने खास 'फूडी मोमेंट' को शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भाभी नीलम द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों की तस्वीरें पोस्ट कीं।
हिना खान ने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें एक तस्वीर में घर पर तैयार किया गया चिकन बर्गर नजर आ रहा है। इस बर्गर की खास बात यह थी कि इसका बन और मेयोनेज भी घर पर ही बनाया गया था। तस्वीर पोस्ट करते हुए हिना ने लिखा, "चिकन, घर का बना बन, घर की बनी मेयो। धन्यवाद नीलम सिंह।" इसके अलावा हिना खान ने एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें पारंपरिक सिंधी व्यंजन 'दाल पकवान' दिखाई दिया। यह स्नैक भी उनकी भाभी नीलम ने ही तैयार किया था।
यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने अपनी भाभी की तारीफ की हो। इससे पहले भी वह कई बार बता चुकी हैं कि उनकी भाभी उनकी डाइट और खानपान का कितना ध्यान रखती हैं, खासकर तब जब वह शूटिंग में बेहद व्यस्त रहती हैं।


No comments:
Post a Comment