होटल में छापे के दौरान  रिकार्ड और दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलीं

दो जोड़े प्रेमी युगल थे, एक युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया

 मेरठ। मवाना में मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ होटल में पुलिस ने छापेमारी की। इससे वहां खलबली मच गई। पुलिस को वहां से तीन युगल मिले, जिनमें से दो युगल को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, जबकि एक अधेड़ युगल को थाने ले जाया गया। पुलिस ने होटल के मैनेजर समेत दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया।

सीओ पंकज लवानिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी और पुलिस बल ने रविवार सुबह करीब 11 बजे इंद्रप्रस्थ होटल में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में उम्रदराज युगल के अलावा दो युवक और दो युवतियां मिले। पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।

दो जोड़े प्रेमी युगल थे, जबकि एक युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया गया। पूछताछ के बाद प्रेमी युगल को छोड़ दिया गया, जबकि अधेड़ युगल को थाने ले जाया गया, जहां पुरुष का शांति भंग में चालान किया गया और महिला को उसकी बहन के सुपुर्द किया गया।
होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच के लिए मैनेजर को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने होटल में आने वाले ग्राहकों के पहचान पत्र का रिकॉर्ड, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं और उन्हें कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मैनेजर सोनू मोहल्ला हीरालाल का शांति भंग में चालान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts