भारत-पाक बॉर्डर से हथियारों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
एके-47 सहित 25 पिस्टल और 368 कारतूस मिले
अमृतसर (एजेंसी)।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन बरामद किए हैं।
यही नहीं, बीएसएफ ने एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है। पता चला है कि इसी ने यह खेप उठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाना था।
बीएसएफ ने यह खेप लोपोके और रमदास सेक्टर के बीच बरामद की है। पता चला है कि पाकिस्तानी तस्करों ने आईएसआई के इशारे पर हथियारों का यह जखीरा ड्रोन के जरिए उक्त इलाकों में उतारा था। जिसे पंजाब ही नहीं बल्कि दिल्ली, हरियाणा और यूपी के बदमाशों को सप्लाई किया जाना था। सूचना के आधार पर बीएसएफ की 117 बटालियन ने यह धरपकड़ और बरामदगी की है।


No comments:
Post a Comment