मिहमेंस न्यूरो हॉस्पिटल में इलाज को लेकर हंगामा

 छात्र नेता के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र स्थित मेरठ के मीमन्स न्यूरो हॉस्पिटल में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब भर्ती एक महिला मरीज के उपचार को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों ने अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और मरीज की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया और परिजन अपनी नाराजगी को लेकर हंगामा करने लगे।

सूचना मिलने पर विनीत चपराना मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन तथा परिजनों के बीच बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मरीज और उनके परिजनों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामले को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद माहौल सामान्य हुआ और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग अस्पताल में मरीजों के उपचार और व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts