मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन
- इकलौते बेटे की मौत के 4 दिन बाद दिल्ली में तोड़ा दमदेहरादून (एजेंसी)।भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष की थीं। यह दुखद घटना उनके बेटे जसपाल राणा के निधन के महज चार दिन बाद हुई है।
राणा की बुआ के लड़के दिनेश गौड़ ने निधन की पुष्टि की है। वह बताते हैं कि 12 जून को जसपाल राणा के आकस्मिक निधन का गहरा सदमा श्यामा देवी राणा को अंदर तक तोड़ गया था। बेटे के जाने के बाद उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह को उन्होंने अंतिम सांस ली।
पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के परिवार पर कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। पहले 49 वर्षीय बेटे जसपाल राणा का निधन हुआ और अब उनकी पत्नी श्यामा देवी राणा भी दुनिया को अलविदा कह गईं। इस घटना के बाद परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।


No comments:
Post a Comment