डी.ए.वी. हापुड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

हापुड़ ।डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में 12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया गया । मुख्य अतिथि  बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  संजय त्यागी , उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी,प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी  ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग हमारे मन, शरीर के साथ- साथ पर्यावरण को भी शुद्ध करता है क्योंकि स्वस्थ नागरिक ही देश का विकास कर सकते हैं।



विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग हमारे शरीर,मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है।इसके पश्चात योग प्रशिक्षक के निर्देशन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, अभिभावकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास किया। सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन आदि योगासन किए। योगाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य, अनुशासन और नियमित दिनचर्या के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने सभी को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस का यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts