विक्टोरिया पार्क में योग शिविर का आयोजन

मेरठ।  मेरठ कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में '12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026' के सुअवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल, विक्टोरिया पार्क में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। 

विशेष शिविर में कॉलेज के प्राध्यापकों,कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।

आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया गया। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह के दौरान एक योग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें वंश दीप, निशु, दिव्या, राधिका सैनी व इंदु शेखर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिभागियों को आज प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर प्रो. गार्गी पचौरी, प्रो. पंजाब सिंह मलिक, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधीर मलिक, डॉ. सुधीर शर्मा, मोहम्मद शाहिद आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts