रामपुर आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में शिकरत करेंगे मेरठ की दो टीमें
मेरठ। आगामी 15 जून से रामपुर में आयोजित महिला शक्ति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में मेरठ से दो टीमें शिरकत करेगी। दोनो टीमों का चयन शुक्रवार को एनएएस कॉलेज में किया गया। एन ए एस कॉलेज हॉकी टीम में काजल , मानसी यादव , शाहीन , गौरी गौड़ , कुसुम , शिवानी सिंह , स्वाति , तनु सिह , खुशी नन्दा , तनु सिह , नीरू ठाकुर , साजिया , करिश्मा , पायल , आस्था द्विवेदी 1, तुलसी का चयन किया गया है। जबकि मेरठ एकादश की टीम के लिए रिया चौधरी,,सोनाक्षी , आरोही , वंशिका , सिद्धी ठाकुर , दीपांशी , पलक , कृतिका , आराध्या शर्मा ,प्राची, मान्या, इशिका गोयल , प्रांजल , जिया , नवी राजपूत , प्राची ठाकुर व डिंपी का चयन किया गया है। एनएएस टीम के कोच कोच प्रदीप चिन्योटी होंगे । जब मेरठ एकादश की कोच साक्षी गोदियाल होगी। इस अवसर पर प्रबंधन सचिव राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य मनोज अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव, क्रीड़ा सचिव संजय दलाल, हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल,राष्ट्रीय अंपायर तजमुल जैदी, हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार, प्रभा ठाकुर,शिवानी शर्मा, संजय शर्मा, शिवा भारद्वाज, मनोज कुमार, एवं समस्त हॉकी प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दी हैं।


No comments:
Post a Comment