उर्वशी ढोलकिया ने सुनाया संघर्ष का सफर

मुंबई । टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। खासकर लोकप्रिय सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में निभाए गए उनके कोमोलिका के किरदार को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं। हालांकि, पर्दे पर उनकी सफलता के पीछे एक संघर्ष भरा लंबा सफर छिपा हुआ है।
हाल ही में उर्वशी ने शो 'तुम हो ना' में अपने जीवन के कई अनसुने पहलुओं पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने बहुत कम उम्र में काम, शादी, मातृत्व और करियर की जिम्मेदारियों को एक साथ संभाला। बातचीत के दौरान शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने उर्वशी के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि अक्सर लोग कलाकारों की चमकदार जिंदगी देखते हैं, लेकिन उसके पीछे छिपी चुनौतियों को नहीं समझ पाते। उन्होंने कहा, ''कई महिलाएं अपनी जिंदगी की परेशानियों को लेकर सोचती हैं कि उनके साथ ही ऐसा क्यों होता है। ऐसे में उर्वशी की कहानी लोगों को प्रेरणा और हिम्मत दे सकती है। उन्होंने लगभग छह साल की उम्र से काम करना शुरू किया और बहुत कम उम्र में शादी भी कर ली थी, जिसके चलते वह कम उम्र में मां भी बन गई।''
अभिनेत्री ने कहा, ''बचपन से काम करने की वजह से जिम्मेदारियां उठाना मेरे स्वभाव का हिस्सा बन गया था। कम उम्र में शादी करना, फिर मां बनना और साथ ही अपने करियर को संभालना आसान नहीं था। लेकिन मैंने हर चुनौती का सामना किया और कभी हार नहीं मानी।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts