जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण दो दिन मेरठ रहेंगे 

माेदी सरकार के 12 साल के सफल कार्यकाल के कार्यक्रम में होंगे शामिल 
मेरठ।  जिले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण 14 जून को मेरठ दौरे पर आएंगे। मेरठ जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद असीम अरुण का जिले में ये दूसरा दौरा होगा। इस दौरान वे जिले में अफसरों के साथ बैठक करेंगे। योजनाओं की जानकारी लेंगे साथ ही केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 सालों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में जाएंगें।

मेरठ और हरदोई दो जिलों के प्रभारी मंत्री असीम अरुण पहले 13 जून को हरदोई जाएंगे। 13 जून की रात 11 बजे मेरठ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जून की सुबह रजपुरा ब्लॉक में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विकास भवन में प्रेसवार्ता करेंगे। इसके बाद विशेष जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। 14 जून की रात भी प्रभारी मंत्री मेरठ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 जून को वापस जाएंगे।वहीं हरदोई में एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts