कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन क्लास रूम पर कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। के. एल. इंटरनेशनल में सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नोएडा के तत्वावधान में शिक्षकों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन क्लास रूम विषय पर एक दिवसीयकैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत में शिक्षकों को बच्चों के मानसिकस्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण से जुड़े विषयों जैसे- इंटरनेट उपयोग से संबंधित चुनौतियों आदि पर आधारितरोल प्ले गतिविधि कराई गई ।
तत्पश्चात प्रतिभागियों को Adobe Express, ChatGPT, Gemini, Canva,Google Forms तथा अन्य डिजिटल टूल्स के शैक्षिक उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यशाला का मुख्यउद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल एवं एआई आधारित एप्स से परिचित कराना तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी व रोचक बनाना था। प्रशिक्षकों ने बताया कि एआई की सहायता से पाठ योजना निर्माण, प्रश्नपत्र, टाइम टेबल टाइमिंग, मूल्यांकन, व्यक्तिगत अधिगम तथा विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने जैसेकार्य सरल और प्रभावी बनाए जा सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिक्षकों ने इन तकनीकों को अपने कक्षा शिक्षण में उपयोग करने की उत्सुकता व्यक्त की। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है सभी शिक्षक इन तकनीकों का उपयोग कर विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे और यह कार्यशाला शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।



No comments:
Post a Comment