खुद को नए रूप में साबित करना चाहती हैं हेली शाह

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री हेली शाह ने कहा है कि टीवी के बाद अन्य माध्यमों में काम करने वाले कलाकारों के लिए पहले से बनी धारणाओं को तोडऩा एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन लगातार अच्छे काम और सही अवसरों के जरिए लोगों की सोच बदली जा सकती है।
हेली शाह ने कहा कि नए फॉर्मेट्स में काम करने के बावजूद ‘टीवी एक्ट्रेस’ का टैग कई कलाकारों का लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ता। हालांकि उनका मानना है कि प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर कलाकार अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। अपने करियर के सफर पर बात करते हुए हेली शाह ने कहा कि मैं कई वर्षों तक टेलीविजन का हिस्सा रही हूं और इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी।
हेली का मानना है कि अब दर्शक कलाकारों का मूल्यांकन केवल उनकी छवि या टैग से नहीं, बल्कि उनके काम और प्रतिभा के आधार पर कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts