बेटे की हत्या करने वाली मां गिरफ्तार
बैंक मैनेजर प्रेमी से शादी में बेटा बन रहा था रोड़ा, इसलिए मार डाला
मेरठ। बहसूमा थानाक्षेत्र में 7 साल के अंगदवीर की हत्या उसकी मां गुरप्रीत ने अपने प्रेमी अर्पित शर्मा के साथ मिलकर की थी। पुलिस पूरे मामले में 16 जून की रात ही आरोपी अर्पित को अरेस्ट कर चुकी थी। अर्पित से हुई पूछताछ और जांच में पता चला कि मां गुरप्रीत भी इस निर्मम हत्याकांड में शामिल है।
गुरप्रीत-अर्पित शादी करना चाहते थे। जिसमें बेटा अंगदवीर रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर अंगद की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी है। मां ने अपना जुर्म भी कुबूल लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अंगदवीर की मां इस हत्याकांड में पूरी तरह शामिल है। गुरप्रीत को पता था कि 16 जून को प्रेमी अर्पित उसके बेटे अंगद को कार में लेकर जा रहा है। वो उसे हत्या के लिए ले जा रहा है। इसके बाद गुरप्रीत और अर्पित के बीच लगातार कॉल पर बातचीत होती रही। दोनों के बीच काफी चैट्स, वीडियोकॉल मिले हैं।
फोन से डिलीट कर दिए थे सुबूत
पुलिस ने जब गुरप्रीत, अर्पित के मोबाइल चैक किए तो दोनों के बीच बातचीत के सुबूत मिले। वहीं गुरप्रीत ने 16 जून को अर्पित से हुई अपनी बातचीत और काॅल डिटेल्स को डिलीट कर दिया था। जिसे पुलिस ने रिकवर
कर लिया। जिसमें दोनों के बीच बातचीत मिली है। 16 जून को भी गुरप्रीत लगातार अर्पित से बात करती रही। जब अर्पित ने उसके बेटे अंगद की हत्या कर दी तब भी दोनों के बीच बातचीत हुई। बेटे की हत्या की बात गुरप्रीत को पता थी। वो भी इस प्लान में पूरी तरह शामिल है। उसके कहने पर ही अर्पित अंगद को अपनी कार में लेकर जंगल गया था।
दुनिया के सामने अच्छी मां होने का नाटक करती रही
16 जून को जब अंगदवीर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस को देखकर गुरप्रीत घबरा गई। लेकिन वो सबके सामने एक अच्छी मां होने का ढोंग करती रही। वो बेटे के लिए रोती, बिलखती रही। उसका बेटा कहां चला गया। बारबार पड़ोसियों, रिश्तेदारों के गले लगकर रोती हुई गुरप्रीत अपने बेटे को याद कर रही थी। तभी किसी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी मिला है। सीसीटीवी में एक वैगनआर दिख रही है। जिसमें अंगद जाता दिख रहा है। पुलिस ने उस कार के मालिक को नंबर से ट्रेस कर लिया है। उसे लेने जा रही है। रोती हुई गुरप्रीत ने जैसे ही ये बात सुनी वो घबरा गई और वहीं मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ी। गुरप्रीत को लगा कि अब उसका सच सबके सामने आ जाएगा। क्योंकि पुलिस अर्पित को अरेस्ट कर लेगी, इसलिए उसने अर्पित से अपनी बातचीत, कॉलडिटेल सब डिलीट कर दिए। लेकिन टेक्निकल टीम ने सारे मैसेज रिकवर कर लिए। जिससे ये साफ हो गया कि गुरप्रीत भी अंगद की हत्या में शामिल है। वो पुलिस को गुमराह कर रही थी।
प्यार में रोड़ा बन रहा था बेटा
गुरप्रीत-अर्पित दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के प्यार में अंगद आड़े आ रहा था। क्योंकि उसने हत्या से दो दिन पहले ही अपनी मां गुरप्रीत और अर्पित को एक साथ देख लिया था। इसके अलावा गुरप्रीत का अभी तक पति गुरसेवक से तलाक नहीं हुआ था। तलाक के बाद बेटे को उसे अपने साथ रखना पड़ता इसलिए भी गुरप्रीत ने प्रेमी से कहकर बेटे की हत्या करा दी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया सच
आरोपी अर्पित शर्मा पाराशर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अर्पित ने चाकू से अंगद का गला रेता और कलाई काटी थी। इसके बाद लाश को जंगल में ही छोड़ दिया था
आरोपी अर्पित शर्मा पाराशर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अर्पित ने चाकू से अंगद का गला रेता और कलाई काटी थी। इसके बाद लाश को जंगल में ही छोड़ दिया था
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बहसूमा में एक बच्चे अंगदवीर की मिसिंग की सूचना मिली थी। सूचना पर सर्विलांस, स्वाट टीम और पुलिस की 4 टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर पुलिस ने अर्पित शर्मा नामक युवक को हिरासत में लिया था। जिसने बताया कि वो अंगदवीर को अपने साथ कार में ले गया। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी अर्पित की निशानदेही पर बॉडी को भी बरामद किया गया। इसमें जांच में पता चला कि अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर और आरोपी अर्पित के बीच अफेयर था। दोनों की काफी बातचीत होती थी। उनके चैट्स, वीडियोकॉल भी दोनों के मोबाइल फोन में मिले। गुरप्रीत ने बताया कि उसे पता था कि अर्पित 16 जून को बच्चे की हत्या करने ले जा रहा था। साक्ष्यों के आधार पर गुरप्रीत को भी अरेस्ट जेल भेजा जा रहा है।


No comments:
Post a Comment