बात नहीं मानी तो डांसर की पेट में गोली मारकर कर दी हत्या
गोपालगंज। गोपालगंज के जमुनाहा के पास पहोहवा गांव में लौंडा डांसर के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान सोनू गोड़(32) के रूप में हुई है। सोनू यूपी के देवरिया का रहना वाला था।बताया जाता है कि तीन लड़के गलत नीयत से सोनू को अपने साथ सुनसान इलाके में ले जाना चाहते थे। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी।
गोपालगंज के पहोहवा गांव में महेन्द्र कुशवाह की बेटी की गुरुवार रात शादी थी। बारात यूपी से आई थी। बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था।डांसर सोनू स्टेज पर लगातार डांस कर रहा था। 11 बजे के करीब 3 बदमाश बारातियों में शामिल हो गए। तीनों लड़कों सोनू पर डांस करने का दबाव बनाया। लेकिन उसने डांस करने से मना कर दिया।आर्केस्ट्रा के मालिक रामनारायण यादव ने बताया कि डांस करने से मना करने के बाद सोनू स्टेज के पीछे बने टेंट में आराम करने चला गया।तीनों लड़के भी सोनू के पीछे उसके टेंट में पहुंच गए। एक लड़के ने सोनू का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। सोनू ने मना किया तो तीनों लड़के उसे जबरदस्ती सुनसाइन इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगे।बदमाश सोनू के साथ कुछ गलत करना चाहते थे। सोनू ने इसका विरोध किया तो एक लड़के ने पिस्टल निकाली और सोनू के पेट में गोली मार दी और वहां से भाग निकले।गोली चलने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। सोनू के साथी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
7 साल से नाच पार्टियों में करता था डांस
सोनू पिछले सात साल से विभिन्न नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता की मौक के बाद वह अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, तीन छोटे बच्चे और एक छोटा भाई है।, जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी।
वारदात के बाद से स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कटेया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।


No comments:
Post a Comment