चेकिंग में बिना पंजीकरण के चलते हुए मिले होटल ,शराब की बोतले मिली 

वाइन शॉप पर ओवररेटिंग दाम पर बेची जा रही थी शराब 

 मेरठ। म गंगानगर क्षेत्र में एसडीएम सदर दीपक माथुर ने सीओ सदर देहात और थाना पुलिस के साथ मिलकर कई होटल और वाइन शॉप पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान तीन होटल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए, जबकि कुछ होटलों के कमरों से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं।

एसडीएम के छापे की खबर मिलते ही होटल संचालकों में हड़कंप मच गया और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ये होटल बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। ऐसे होटल पर अब जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।

छापेमारी दल ने वाइन शॉप्स का भी निरीक्षण किया। इस दौरान, एसडीएम दीपक माथुर ने वाइन शॉप संचालकों को नियम-कानूनों का सख्ती से पालन करने के संबंध में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को भी निर्देश दिए, सभी शॉप पर निरीक्षक के नम्बर भी लिखें जाए।प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने का संदेश गया है। एसडीएम ने कहा कि बिना लाइसेंस होटल संचालित करने वालों को नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में ओवररेटिंग और अन्य समस्या की शिकायत भी मिली थी। जिसकी जांच की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts