बीवीजी का नगर निगम पर 35 करोड़ बकाया का दावा

डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर संकट, कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन

मेरठ। मेरठ में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था पर संकट गहराता नजर आ रहा है। कूड़ा उठाने का कार्य कर रही बीवीजी (BVG) कंपनी ने नगर निगम पर करीब 35 करोड़ रुपये का बकाया होने का दावा किया है। कंपनी का कहना है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण पिछले छह महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा सका है, जिससे काम प्रभावित होने लगा है।

 कंपनी के प्रतिनिधि सलील ने स्वास्थ्य वरिष्ठ प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी से मुलाकात कर बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम और बीवीजी कंपनी के बीच पांच वर्ष का अनुबंध था। निगम का आरोप है कि कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं रहा, जिसके चलते भुगतान रोक दिया गया। निगम कंपनी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी कर चुका है।

वहीं, वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से काम बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं। बुधवार को भी कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां शहर में ले जाने से इनकार कर दिया था। बाद में अधिकारियों और कंपनी की समझाइश के बाद वाहन रवाना किए गए। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। यदि बीवीजी कंपनी कूड़ा उठाने का कार्य नहीं करती है तो नगर निगम अपने कर्मचारियों के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था करेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts